Unsolved Mysteries - आसमान में अजीबो चीज़ से हैरान हो गए लोग।
आइये जानते है एक Unsolved Mysteries के बारे में।
सैन डिएगी में आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। लोगों ने इसे अपने कैमरे में भी कैद कर लिया। वीडियो के मुताबिक एक चमकदार चीज आसमान में दिखाई दी जो तेजी से जमीन की तरफ गिरती हुई नजर आ रही है।
तारों को टूटते हुए देखने की घटना तो आम है। लेकिन इस बार चमकती हुई चीज आकार में काफी बड़ी नजर आ रही थी। तेजी से गिरने वाली चमकदार आकृति एकाएक आसमान में रुक जाती है।
इसके बाद जो हुआ वो तो और भी चौंकाने वाला था। आकृति कुछ सेकण्डों के लिए रुकती है। लेकिन कुछ ही देर में वह दो भागों में विभाजित हो जाती है। इसे देखने के बाद देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाते है। इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले शख्स का नाम क्रिस विल्सन है और इन्हीं ने ही इसे यूट्यूब पर अपलोड किया है।
एक लोकप्रिय चैनल ने इस वीडियो को प्रसारित किया और इससे संबंधित थ्योरिज को लेकर कई विशेषज्ञों से चर्चा की। जहां कई लोगों ने इसे उड़नतश्तरी की संभावना से इनकार नहीं किया। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जिस जगह यह चीज दिखाई दी थी। वहीं नासा का एक केंद्र है, जहां ऐसा अक्सर दिखाई देता है।