आज हम बात करेगे बहुत ही महत्वपूर्ण Mobile Phone Information के बारे में। एक महत्वपूर्ण फोल्डर के बारे में जो की हर मोबाइल में पाया जाता है। आप इस फोल्डर को कभी भी डिलीट नही कर सकते। अगर आप ऐसा करेगे भी। तो वो फोल्डर कुछ समय के लिए डिलीट हो जायेगा। पर जब आप मोबाइल को बंद कर चलाएंगे। तो वो फोल्डर दोबारा से अपने आप बन जायेगी।
अब आप सोच रहे होंगे। की इस फोल्डर का हमे क्या फायदा है। जब हम मोबाइल से कंप्यूटर में डेटा ट्रान्सफर करते है। तो यह फोल्डर बहुत ही उपयोगी होती है। इस फोल्डर को Lost DIR के नाम से जाना जाता है। यह फोल्डर तक़रीबन हर उस मोबाइल में होता है। जिसमे मेमोरी कार्ड पड़ता है।
यह फोल्डर रिकवरी के लिए काम आता है। इसमें Phone Information स्टोर होती है। जेसे आप अपने मोबाइल से 1 जीबी की मूवी को अपने कंप्यूटर में ट्रान्सफर कर रहे हो और तभी आपका मोबाइल बंद हो जाये या कंप्यूटर बंद हो जाये। तो वो ट्रांसफर हो रही फ़ाइल आपके इसी फोल्डर में सेव होती है। जब आप दोवारा से उसी मूवी को ट्रान्सफर करोगे।
तो वो उसी जगह से ट्रान्सफर होना शुरू होगी। जहा से वो बंद हुई थी। ऐसा नही की बिलकुल स्टार्ट से शुरू होगी। तो इससे आपका टाइम भी ख़राब नहीं होगा। तो आगे से ध्यान रखना की इस फोल्डर को डिलीट करने का कोई फायदा नही। क्योकि यह अपने आप बन जाता है।