Contact Information

Theodore Lowe, Ap #867-859
Sit Rd, Azusa New York

We're Available 24/ 7. Call Now.

आइये जानते है सात Chakra और उनके रंगो के बारे में।

Sri krishna के बारे में बहुत ही मजेदार बाते।

ध्यान के समय देवताओं के चित्र क्यों दिखते है।

Meditation For Beginners के बारे मे जानते है।

आपने ने कभी न कभी तो ध्यान किया ही होगा। इस ध्यान की प्रक्रिया में हमे अलग अलग प्रकार के अनुभव होते है। जिससे हम ध्यान में होने वाली उन्नति का अनुमान लगा सकते है। क्या यह अनुमान सही है।

क्या ध्यान में होने वाले अनुभव से अनुमान लगाया जा सकता है। की आप ध्यान के मार्ग में कितना आगे है। तो चलिए जानते है। अपने अक्सर ध्यान करने के बाद अपने ध्यानी मित्रो से अपने अनुभव को साँझा तो जरूर किया होगा।

meditation

आप सभी को ध्यान के समय विचित्र दृश्य तो जरूर देखने को मिलते होंगे। ध्यान में वो लोग, वो स्थान जो आपने आज से पहले कभी नहीं देखा होगा। आखिर यह ध्यान में क्यो दीखते है। कभी सोचा है। इन चित्रो के दिखने के पीछे का क्या कारण है। आईये  समझने की कोशिश करते है। अक्सर आपके अवचेतन मन में वो भावनाये, छविया स्टोर हो जाती है।

जिसका आपके चेतन मन को पता ही नही होता। जैसे की आप किसी बाजार से गुजरते हो। तो वहाँ पर हजारो लोग आपको दीखते है। पर सभी के चेहरे आप अपने दिमाग में नही याद रख पाते और वो यादे आपके अवचेतन मन में चली जाती है। मतलब की वो सभी लोगो के चेहरे आपके अवचेतन मन में स्टोर हो जाते है।

videoLinkYoutube

जिसका आपके चेतन मन को कुछ भी नही पता होता। जब आप Deep in Meditation में होते हो। मतलब की जब आपका मन विल्कुल शांत होने लगता है। तो आपके चेतन और अवचेतन मन के मध्य का रास्ता खुलने लगता है।

जिसमे से कुछ चेहरे या कुछ स्थान आपके ध्यान में एक दम से प्रगट होने लगते है। आपको अनजाना सा लगता है। जबकि यह सारे चरित्र आपके द्वारा ही देखे हुए है। कई बार तो आपको ध्यान में कई देवी देवता भी दिखाई देते है।

stage of meditation

दरअसल आपके दिमाग की क्षमता आपकी सोच से बहुत अधिक है। आप जैसा चाहोगे। आपका दिमाग वैसा ही आपको दिखाने लगता है। एक छोटा सा प्रयोग करके देखना। अपने आप को अपने ही किसी मित्र की तरह समझना। मन की पूरी गहराई से समझना। तो कुछ दिनों बाद आप उस की तरह ही हरकते करने लग जाओगे। 

वैसे ही आपका अवचेतन मन उसी देवी या देवता को सामने लाता है। जिसको आप अपने सामने देखना चाहते हो। असली ध्यान तो निर्विचार अवस्था है। न की कोई चित्रो से इसकी उनती का अनुमान लगाया जा सकता है। तो अगली बार जब कोई चित्र सामने आये। तो समझ लेना।

ये था Meditation Secret जिसमे आपको तस्वीर आने का पता लगा।




SHARE:

चूहों को कुतरने की आदत क्यों है ?

ब्रूस ली के जीवन से जुडी कुछ मज़ेदार बाते।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *